1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मशहूर शायर मुनव्वर राना के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

मशहूर शायर मुनव्वर राना के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

 Published : Aug 20, 2021 11:09 pm IST,  Updated : Aug 20, 2021 11:57 pm IST

शिकायतकर्ता ने बताया कि मुनव्वर राना ने तालिबान की तुलना भगवान वाल्मीकि से की है। शिकायत मिलने के बाद धार्मिक भावनाओं को भड़काने को लेकर राणा के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज हुआ है।

मशहूर शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप- India TV Hindi
मशहूर शायर मुनव्वर राना के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुनव्वर राना पर FIR दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मुनव्वर राना ने तालिबान की तुलना भगवान वाल्मीकि से की है। शिकायत मिलने के बाद धार्मिक भावनाओं को भड़काने को लेकर राना के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज हुआ है। मुनव्वर राना के बयान पर देश के वाल्मीकि समाज ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने शायर मुनव्वर राना पर हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया है। 

वाल्मीकि समाज के नेता पीएल भारती ने मुनव्वर राना के खिलाफ लखनऊ के थाना हजरतगंज में तहरीर दी है। उनके खिलाफ धार्मिक आस्था पर हमला व अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण के तहत तहरीर दी गई है। उन्होंने कहा है कि भगवान वाल्मीकि की तुलना तालिबान से कर देश के करोड़ों दलितों का अपमान किया है और हिन्दू आस्था को चोट पहुंचाई है। आपको बता दे की शायर मुनव्वर राना इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। 

इससे पहले शायर मुनव्वर राना ने तालिबान को लेकर दिया था विवादित बयान

महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करने के आरोप में मशहूर शायर मुनव्वर राना की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाने को लेकर तहरीर दी गई है। बता दें कि, इससे पहले शायर मुनव्वर राना ने तालिबान को लेकर पूछे गए सवाल पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा था कि तालिबान उतने ही आतंकी हैं, जितने रामायण लिखने वाले वाल्मीकि हैं। राना से पूछा गया था कि तालिबान आतंकी संगठन है या नहीं। इसके जवाब में मशहूर शायर ने कहा था कि अगर वाल्‍मीकि रामायण लिखते हैं तो वह देवता हो जाते हैं, उससे पहले वह डाकू थे। आदमी का किरदार बदलता रहता है।

तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे का किया था समर्थन

बता दें कि इससे पहले भी मशहूर शायर मुनव्वर राना ने तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे का समर्थन करते हुए कहा था कि तालिबान अपने देश को आजाद कराने में आखिर सफलता हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि तालिबान आतंकी संगठन हो सकता है लेकिन वह अपने मुल्क के लिए लड़ रहे हैं तो आप उन्हें आतंकी कैसे कह सकते हैं। दरअसल, मशहूर शायर मुनव्वर राना अपने विवादित बयान के लिए जाने जाते हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत