1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. महिला से सामूहिक बलात्कार का वीडियो वायरल, छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

महिला से सामूहिक बलात्कार का वीडियो वायरल, छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2019 02:17 pm IST,  Updated : Nov 02, 2019 02:17 pm IST

चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ चार दिन पूर्व हुए कथित सामूहिक बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

बांदा (उत्तर प्रदेश): चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ चार दिन पूर्व हुए कथित सामूहिक बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मऊ थाना प्रभारी (एसओ) अरुण पाठक ने शनिवार को बताया ‘‘सोशल मीडिया पर सामूहिक बलात्कार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामले के छह आरोपियों में से चार की वीडियो के आधार पर पहचान हो चुकी है। 

पीड़िता की तहरीर के आधार पर विक्की गर्ग, कुलदीप, डीजे और कारतूस के अलावा दो अज्ञात नकाबपोश युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, लूटपात और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि 14 सेकेंड का यह वीडियो 28 अक्टूबर का है। उन्होंने बताया कि 24 साल की एक महिला अपने जीजा के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी, तभी रास्ते में छह युवकों ने हथियार दिखाकर उन्हें रोका। 

पाठक ने बताया कि लूटपाट का विरोध करने पर जीजा को पेड़ से बांध कर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित महिला का दावा है कि उसने घटना के ही दिन मऊ थाना पहुंच कर मौखिक तौर पर पूरी जानकारी पुलिस को दी लेकिन उसे डांट कर भगा दिया गया। 

महिला का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद वह खुद पुलिस अधीक्षक से मिली, तब मुकदमा दर्ज किया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत