1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद के जयपुरिया मॉल में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने किया काबू

गाजियाबाद के जयपुरिया मॉल में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने किया काबू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2021 04:22 pm IST,  Updated : Apr 13, 2021 07:10 pm IST

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया मॉल में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

गाजियाबाद के जयपुरिया...- India TV Hindi
गाजियाबाद के जयपुरिया मॉल में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने किया काबू Image Source : PTI

गाजियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया मॉल में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग में किसी के झुलसने की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, आग बहुत भीषण थी। मॉल के दूसरे फ्लोर पर आग लगी थी, जिसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग कड़ी मेहनत से आग को काबू में किया। इससे पहले ही मॉल को खाली करा लिया गया था। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मची थी। दरअसल, मॉल के दूसरे फ्लोर पर लगी आग देखते ही देखते भीषण हो गई थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग लगने की घटना के बाद मॉल के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सीएफओ सुनील सिंह के अनुसार, मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थित गोल्डन कैसल हॉल की ओपनिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगी। वहां आग बढ़ाने का काफी सामान था, ऐसे में आग ने भयानक रूप ले लिया। आग करीब तीन बजकर 40 मिनट पर लगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत