नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के इटेहड़ा गोल चक्कर के पास दर्जनभर दुकानों में गुरुवार (6 अगस्त) रात आग लग गई। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के इटेहड़ा गोल चक्कर के पास अंकुर इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान में बृहस्पतिवार रात को आग लग गई और देखते ही देखते आग ने आसपास की दर्जन भर दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि इस घटना में करोड़ों रुपए कीमत के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान ,फर्नीचर के समान तथा खेलकूद का सामान आदि जल कर राख हो गया।
- Hindi News
- भारत
- उत्तर प्रदेश
- नोएडा में करीब 12 दुकानों में आग, करोड़ों का सामान जल कर खाक
नोएडा में करीब 12 दुकानों में आग, करोड़ों का सामान जल कर खाक
थाना बिसरख क्षेत्र के इटेहड़ा गोल चक्कर के पास दर्जनभर दुकानों में बृहस्पतिवार रात आग लग गई।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement