1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बरेली मेडिकल कॉलेज के होस्टल के कमरे में आग लगी, एक छात्रा जिन्दा जली

बरेली मेडिकल कॉलेज के होस्टल के कमरे में आग लगी, एक छात्रा जिन्दा जली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 24, 2020 03:02 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 03:02 pm IST

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स पीजी होस्टल में ये हादसा आधी रात के बाद करीब तीन बजे हुआ।

Bareilly fire- India TV Hindi
Bareilly fire

बरेली। बरेली के एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स पीजी होस्टल के एक कमरे में आधी रात के बाद आग लग गयी, जिससे एमबीबीएस की एक इंटर्न छात्रा की झुलसकर मौत हो गयी जबकि एक अन्य छात्रा झुलस गयी। बरेली के पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर सुरक्षा गार्ड और मेडिकल कॉलेज के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। 

पांडेय ने बताया कि नैनीताल रोड पर भोजीपुरा थानाक्षेत्र में स्थित एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स पीजी होस्टल में ये हादसा आधी रात के बाद करीब तीन बजे हुआ। मेडिकल कॉलेज से जुड़े लोगों ने बताया कि गर्ल्स होस्टल में एमबीबीएस इंटर्न छात्रा सुकृति सिंह उर्फ कीर्ति सिंह और रितिका के रूम में अचानक आग लग गई। हादसे में सुकृति सिंह की मौत हो गयी जबकि रितिका झुलस गयी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि दोनों छात्राएं कमरे में जलता हीटर रखकर सोई थीं। 

हीटर पर चादर गिर गई और चादर ने आग पकड़ ली, जिसके चलते ये हादसा हुआ। हालांकि आधिकारिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन देव मूर्ति तथा प्रशासनिक निदेशक आदित्यमूर्ति समेत तमाम अधिकारियों ने घटना के संबंध में गर्ल्स होस्टल इंचार्ज समेत अन्य स्टाफ से जानकारी ली।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत