1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कपड़ों की खरीद पर डिस्काउंट नहीं दिया तो चला दी गोली, 1 कर्मचारी की मौत 1 गंभीर

कपड़ों की खरीद पर डिस्काउंट नहीं दिया तो चला दी गोली, 1 कर्मचारी की मौत 1 गंभीर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2018 05:20 pm IST,  Updated : Oct 31, 2018 06:15 pm IST

मामला वाराणसी के जेएचवी माल का है जहां अज्ञात बदमाशों ने डिस्काउंट को लेकर गोली चलाई

Shootout at mall in Varanasi- India TV Hindi
Firing at mall in Varanasi

वाराणसी। कपड़ों की खरीद पर डिस्काउंट नहीं देने पर गोली चलाने की घटना सामने आई है। मामला वाराणसी के जेएचवी माल का है जहां अज्ञात बदमाशों ने डिस्काउंट को लेकर गोली चलाई। माल में स्थित कपड़ों के शोरूम में काम करने वाले 3 कर्मचारियों पर गोली चलाई गई जिनमें एक की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राथमिक जांच के मुताबिक माल के अंदर कपड़े के शोरूम में डिस्काउंट को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद गोली चली है, घटना की जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत