1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 15 साल के लड़के ने किया पांच साल की बच्ची से बलात्कार, पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज

15 साल के लड़के ने किया पांच साल की बच्ची से बलात्कार, पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2020 10:15 pm IST,  Updated : Oct 29, 2020 10:15 pm IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की एक बच्ची के साथ किशोर द्वारा कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 

Five-year-old girl raped in UP's Banda- India TV Hindi
Five-year-old girl raped in UP's Banda Image Source : FILE

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की एक बच्ची के साथ किशोर द्वारा कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जय श्याम शुक्ला ने बृहस्पतिवार को बताया कि पांच साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने की यह घटना बुधवार की है।

उन्होंने बताया कि बच्ची उस समय अपने घर के बाहर अकेले खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला 15 साल का लड़का उसे खेलने के बहाने बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची ने अपने घर जाकर अपनी मां से आपबीती बतायी जिसके बाद बृहस्पतिवार को मां की तहरीर पर किशोर के खिलाफ धारा-376 (बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर आरोपी किशोर को निगरानी में ले लिया गया है। 

शुक्ला ने बताया कि बच्ची को आज चिकित्सीय जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि निगरानी में लिए गए किशोर आरोपी की सूचना संबंधित न्यायालय को दे दी गयी है, न्यायालय के आदेश के मुताबिक आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत