1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मौर्य ने BSP के पूर्व विधायकों सहित कई नेताओं को BJP में किया शामिल

मौर्य ने BSP के पूर्व विधायकों सहित कई नेताओं को BJP में किया शामिल

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2017 09:50 pm IST,  Updated : Jun 14, 2017 09:51 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक एवं पूर्व एमएलसी सहित जिला पंचायत सदस्यों को आज भाजपा में शामिल किया। मौर्य ने सभी नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उत्तराखण्

up bjp- India TV Hindi
up bjp

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक एवं पूर्व एमएलसी सहित जिला पंचायत सदस्यों को आज भाजपा में शामिल किया। मौर्य ने सभी नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा के पूर्व एमएलसी प्रशान्त चौधरी, बागपत से बसपा की पूर्व विधायक हेमलता चौधरी को भाजपा में शामिल किया। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य, गाजियाबाद अमरपाल एवं बब्ली गुर्जर, ग्राम प्रधान अविनाश त्यागी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज गुर्जर, कपिल प्रधान, विवेक भाटी सहित कई लोंग बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

मौर्य ने बसपा छोड़कर आए लोगों को भाजपा में शामिल करते हुए कहा कि भाजपा में हर उस व्यक्ति का स्वागत है जो पं दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय एंव एकात्म मानववाद के संदेश को लेकर जनसेवा का ध्येय लेकर आया है।

उन्होंने बाद में पत्रकारों से कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संकल्प के साथ मोदी सरकार देश में और योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार काम कर रही है। जनता को ठगने और लूटने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले कितने भी रसूखदार क्यों न हों सींखचों के पीछे होंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत