1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा पूर्व IPS , बोले- जहां से आदित्यनाथ लड़ेगे, वहीं ठोकूंगा ताल

सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा पूर्व IPS , बोले- जहां से आदित्यनाथ लड़ेगे, वहीं ठोकूंगा ताल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 14, 2021 01:44 pm IST,  Updated : Aug 14, 2021 01:51 pm IST

अमिताभ ठाकुर ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

former IPS Amitabh Thakur to contest elections UP CM Yogi Adityanath सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा- India TV Hindi
सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा पूर्व IPS, बोले- जहां से आदित्यनाथ लड़ेगे, वहीं ठोकूंगा ताल Image Source : PTI

लखनऊ. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने शनिवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खड़े होंगे। उत्तर प्रदेश काडर के आईपीएस अधिकारी ठाकुर को समयपूर्व सेवानिवृत्त कर दिया गया था।

अमिताभ ठाकुर ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में तमाम अलोकतांत्रिक, अराजक, दमनकारी, उत्पीड़नात्मक तथा विभेदकारी कार्य किये, वह इनके विरोध में आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, फिर चाहे आदित्यनाथ जहां से भी चुनाव लड़ें।"

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सिद्धांतों की लड़ाई है, जिसमें वह गलत के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त करेंगे। उन्हें गृह मंत्रालय के निर्णय के अनुपालन में गत 23 मार्च को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गयी थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया था कि ठाकुर को "उनकी सेवा के शेष कार्यकाल के लिए बनाए रखने के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया"। इसमें कहा गया, "जनहित में अमिताभ ठाकुर को उनकी सेवा पूरी होने से पहले तत्काल प्रभाव से समय से पहले सेवानिवृत्ति दी जा रही है।" 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत