1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का निधन, कोरोना से ठीक होने के बाद फिर बिगड़ी थी तबीयत

पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का निधन, कोरोना से ठीक होने के बाद फिर बिगड़ी थी तबीयत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2020 02:41 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 02:41 pm IST

काजी रशीद मसूद के भतीजे पूर्व विधायक इमरान मसूद ने बताया कि दिल्ली में उपचार के बाद वह सहारनपुर लौट आये थे लेकिन उनकी तबियत फिर से खराब हुई और उन्हें रुड़की के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था जहां सोमवार सुबह उनका इंतकाल हो गया। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का निधन- India TV Hindi
पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का निधन Image Source : FILE

सहारनपुर: पूर्व केन्द्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का सोमवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मसूद का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था और वह ठीक भी हो गए थे। हालांकि, बाद में उनकी तबियत बिगड़ गई। 

काजी रशीद मसूद के भतीजे पूर्व विधायक इमरान मसूद ने बताया कि दिल्ली में उपचार के बाद वह सहारनपुर लौट आये थे लेकिन उनकी तबियत फिर से खराब हुई और उन्हें रुड़की के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था जहां सोमवार सुबह उनका इंतकाल हो गया। 

मसूद लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। 1989 का लोकसभा चुनाव मसूद जनता दल उम्मीदवार के रूप में जीते थे और तत्कालीन सरकार में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री रहे। गौरतलब है कि भारत में COVID-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 66 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। 

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 74,442 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 903 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 66,23,816 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 1,02,685 लोग इस घातक बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय एक्टिव मामलों की संख्या 9,34,427 है। देश में अब तक 55,86,704 ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत