1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के 28 और मामले सामने आये

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के 28 और मामले सामने आये

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2020 09:10 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 09:10 pm IST

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बृहस्पतिवार को 28 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के 28 और मामले सामने आये - India TV Hindi
गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के 28 और मामले सामने आये  Image Source : AP

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बृहस्पतिवार को 28 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में 28 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद अब जिले में मरीजों की कुल संख्या 735 हो गई है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अब तक जिले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 477 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 248 मरीजों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत