1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाज़ियाबाद में बड़ा हादसा, बारिश के बाद करंट फैलने से 5 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

गाज़ियाबाद में बड़ा हादसा, बारिश के बाद करंट फैलने से 5 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 01, 2021 01:55 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 04:35 pm IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और इस मामले की जांच के आदेश दिए।

गाज़ियाबाद में बड़ा हादसा, बारिश के बाद करंट फैलने से 5 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख- India TV Hindi
गाज़ियाबाद में बड़ा हादसा, बारिश के बाद करंट फैलने से 5 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख Image Source : ANI/TWITTER

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बारिश के बाद करंट फैलने से पांच लोगों की मौत हो गई। मरनेवालों में तीन बच्चे, एक महिला और 2 पुरुष हैं। हादसा गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके में हुई। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और इस मामले की जांच के आदेश दिए। सीएम योगी ने पीड़ितों को तत्काल राहत पहुचाने के निर्देश के साथ ही घटना के सम्बंध स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।

एडीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि कल ही घटनास्थल पर नया टिन शेड लगा था जिसकी वजह से बिजली का तार कहीं से कट गया था। तार कटने के चलते पोल में करंट आ गया। बारिश के दौरान लोग दुकान पर सामान लेने गए थे और इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। एडीएम ने बताया कि प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत