1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद में पैसिफिक मॉल पर डीजल जनरेटर के उपयोग को लेकर 25 लाख रुपये का जुर्माना

गाजियाबाद में पैसिफिक मॉल पर डीजल जनरेटर के उपयोग को लेकर 25 लाख रुपये का जुर्माना

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2019 11:00 pm IST,  Updated : Nov 20, 2019 11:00 pm IST

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा के पास स्थित मॉल के दो महाप्रबंधकों पर प्रदूषण-रोधी मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए मामला भी दर्ज किया गया।

Pacific Mall- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : TWITTER (FILE)

गाजियाबाद। जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बुधवार को गाजियाबाद के कौशाम्बी क्षेत्र में पैसिफिक मॉल के प्रबंधन पर कथित तौर पर डीजल जनरेटर का उपयोग करने के लिए 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा के पास स्थित मॉल के दो महाप्रबंधकों पर प्रदूषण-रोधी मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए मामला भी दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि व्हाट्स एप के जरिए शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई। डीएम ने बताया कि उन्हें शॉपिंग मॉल द्वारा डीजल जनरेटर के उपयोग के कारण क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण के बारे में शिकायतें मिली थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्रीय प्रबंधक के नेतृत्व में एक टीम भेजी गई थी। डीएम ने बताया कि टीम को मॉल के बेसमेंट में 1250 केवीए के पांच स्वचालित जनरेटर मिले हैं। उन्होंने बताया कि मॉल प्रबंधन पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत