1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद: केवल 3 दिनों के लिए ही होगी पटाखों की बिक्री की अनुमति

गाजियाबाद: केवल 3 दिनों के लिए ही होगी पटाखों की बिक्री की अनुमति

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 01, 2020 06:52 am IST,  Updated : Nov 01, 2020 06:52 am IST

दिवाली पर वायु प्रदूषण को रोकने के लिए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने केवल तीन दिनों के लिए पटाखों की बिक्री की अनुमति देने का फैसला किया है।

गाजियाबाद: केवल 3 दिनों...- India TV Hindi
गाजियाबाद: केवल 3 दिनों के लिए ही होगी पटाखों की बिक्री की अनुमति Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

गाजियाबाद: दिवाली पर वायु प्रदूषण को रोकने के लिए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने केवल तीन दिनों के लिए पटाखों की बिक्री की अनुमति देने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि शनिवार तक प्रशासन को शहर में पटाखों की बिक्री के लिए 85 आवेदन मिले हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री के लिए 13 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पांडेय ने कहा कि तीन दिनों के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किया जाएगा और किसी को भी विदेशी पटाखे बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लिथियम, पारा, आर्सेनिक और लेड जैसे जहरीले पदार्थों का इस्तेमाल कर बनाए गए पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित होगी।

उन्होंने कहा कि कम उत्सर्जन वाले पटाखों को ही अनुमति दी जाएगी। 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत