Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बुलंदशहर हिंसा: प्रशासन सतर्क, गाजियाबाद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

बुलंदशहर हिंसा: प्रशासन सतर्क, गाजियाबाद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Dec 06, 2018 08:39 am IST, Updated : Dec 06, 2018 08:39 am IST

बुलंदशहर में कथित गोकशी को लेकर भड़की हिंसा के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में प्रशासन ने अपने अधिकारियों को अवैध पशु वध रोकने के आदेश दिए हैं।

Bulandshahr- India TV Hindi
Bulandshahr

बुलंदशहर में कथित गोकशी को लेकर भड़की हिंसा के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में प्रशासन ने अपने अधिकारियों को अवैध पशु वध रोकने के आदेश दिए हैं। यहां निषेधाज्ञा पहले से ही लागू हैं। एक अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद जिलाधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की और उन्हें अवैध पशुवध तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया। 

माहेश्वरी ने इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी को भी नहीं बख्शने का निर्देश दिया। त्योहारों और परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए दो दिन पहले यहां सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई है जिसके तहत चार से अधिक लोगों के एक स्थान पर जुटने पर रोक है। यह 26 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सभी क्षेत्राधिकारियों को गुरुवार को बाबरी विध्वंस की बरसी के मौके पर अतिरिक्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी जांच की जाएगी। 

Latest Uttar Pradesh News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement