1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मथुरा: पत्नी और 11 साल के बेटे की हत्या कर शख्स ने फांसी लगाकर दी जान

मथुरा: पत्नी और 11 साल के बेटे की हत्या कर शख्स ने फांसी लगाकर दी जान

 Reported By: IANS
 Published : Feb 08, 2021 11:02 am IST,  Updated : Feb 08, 2021 11:02 am IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में एक घर के अंदर एक ही परिवार के 3 सदस्य संदिग्ध स्थितियों में मृत मिले हैं। इनमें 11 साल का लड़का भी शामिल है। यह परिवार मथुरा के फरह इलाके में रहता था।

up police- India TV Hindi
मथुरा: पत्नी और 11 साल के बेटे की हत्या कर शख्स ने फांसी लगाकर दी जान Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

मथुरा (उप्र): उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में एक घर के अंदर एक ही परिवार के 3 सदस्य संदिग्ध स्थितियों में मृत मिले हैं। इनमें 11 साल का लड़का भी शामिल है। यह परिवार मथुरा के फरह इलाके में रहता था। मृतकों की पहचान नीरज गोयल (35), उनकी पत्नी रीमा (30) और उनके बेटे अनमोल (11) के रूप में हुई है। मथुरा के एसपी (सिटी) एम. पी. सिंह ने मीडिया को बताया, "नीरज छत से लटके हुए मिले हैं, जबकि उनकी पत्नी और बेटा बिस्तर पर मृत पड़े थे। पहली नजर में ऐसा लगता है कि पत्नी और लड़के को कोई जहरीला पदार्थ दिया गया था क्योंकि उनके मुंह से झाग निकल रहा था।"

पुलिस के मुताबिक घर रविवार सुबह से बंद था, जिसके चलते एक पड़ोसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो घर में तीनों के शव मिले। फॉरेंसिक टीमों ने मौके से सबूत इकट्ठे किए हैं। ऐसा लगता है, ये आत्महत्याएं और हत्याएं मर्जी से की गई हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नीरज की एक दुकान थी और उन्होंने 3 साल पहले रीमा से शादी की थी। उन दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। नीरज की यह पहली शादी थी, जबकि रीमा की पहले भी 2 शादियां हो चुकी थीं और अनमोल उनका बेटा था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत