1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: पुलिसकर्मियों ने अवैध वसूली रोकने गए सीनियर IPS अधिकारी के हाथ-पांव तोड़े

UP: पुलिसकर्मियों ने अवैध वसूली रोकने गए सीनियर IPS अधिकारी के हाथ-पांव तोड़े

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2018 10:41 pm IST,  Updated : Jan 27, 2018 10:41 pm IST

बालू भरे ट्रकों से अवैध वसूली पकड़ने शनिवार को आए अपने ही महकमे के पुलिस अधिकारियों पर उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की गिरवां थाने के पुलिसकर्मियों ने हमला बोल दिया, जिससे एक आईपीएस अधिकारी के हाथ और पैर टूट गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : प्रतीकात्मक तस्वीर

बांदा:   जिले अवैध वसूली करनेवाले पुलिसकर्मियों ने एक सीनियर आईपीएस अधिकारी की पिटाई कर दी जिससे उनके हाथ और पांव की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। बालू भरे ट्रकों से अवैध वसूली पकड़ने शनिवार को आए अपने ही महकमे के पुलिस अधिकारियों पर उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की गिरवां थाने के पुलिसकर्मियों ने हमला बोल दिया।हमले में आईपीएस अधिकारी के हाथ और पैर टूट गए। इस मामले में एसपी ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा कर थानाध्यक्ष और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। 

पुलिस अधीक्षक(SP) शालिनी ने बताया कि बालू भरे ट्रकों से पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने की शिकायत पर डीजीपी ने लखनऊ से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार और मोहित गुप्ता की अगुआई में बाहरी जिले के पुलिसकर्मियों के साथ गोपनीय ढंग से एक दल भेजा था, इसकी भनक जिले में नहीं थी। 

उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह यह दल जैसे ही गिरवां थाने के पास पहुंचा, वहां कुछ पुलिसकर्मी और उनके लोग बालू भर कर गुजर रहे ट्रकों से अवैध वसूली करते पकड़ लिए गए। उन्होंने बताया कि 'खुद के पकड़े जाने पर पुलिसकर्मियों ने दल पर हमला बोल दिया, जिससे आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार के हाथ और पैर टूट गए हैं। एसपी ने बताया कि इस मामले में थानाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह और एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत