1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कानपुर कांड: जय वाजपेयी की fortuner पर विधायक लिखा स्टीकर जांच में फर्जी पाया गया

कानपुर कांड: जय वाजपेयी की fortuner पर विधायक लिखा स्टीकर जांच में फर्जी पाया गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2020 10:33 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 10:33 pm IST

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के साथी जय कुमार बाजपेयी की fortuner पे विधायक लिखा स्टीकर जांच में फर्जी पाया गया है। 

Kanpur encounter case MLA sticker investigation on Jai Vajpayee's fortuner found fake- India TV Hindi
Kanpur encounter case MLA sticker investigation on Jai Vajpayee's fortuner found fake Image Source : INDIA TV

कानपुर। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के साथी जय कुमार बाजपेयी की fortuner पे विधायक लिखा स्टीकर जांच में फर्जी पाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कानपुर नगर पुलिस के मीडिया सेल की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि 2-3 जुलाई को चौबेपुर के बिकरू गांव में घटित घटनाक्रम में सहयोगी के रुपए में सामने आए अभियुक्त जय कुमार बाजपेयी पुत्र लक्ष्मीकांत बाजपेई ब्रह्मनगर थाना नजरीबाद कानपुर नगर के बरामदशुदा लग्जरी वाहन फॉर्चयूनर (UP78 EW 7070) के विंड स्क्रीन में चस्पा 'विधायक' लिखा हुआ सचिवालय पास जांच में फर्जी पाया गया है। इस संबंध में काकादेव थाने में जय कुमार बाजपेयी और राहुल सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह चकरपुर निवासी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत