1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कानपुर हत्याकांड: पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, विकास दुबे की तलाश जारी

कानपुर हत्याकांड: पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, विकास दुबे की तलाश जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2020 11:38 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 12:05 am IST

कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे के घर छापा मारने पहुंचे 8 पुलिस वालों की हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

कानपुर हत्याकांड: पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, विकास दुबे की तलाश जारी- India TV Hindi
कानपुर हत्याकांड: पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, विकास दुबे की तलाश जारी Image Source : PTI

कानपुर: कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे के घर छापा मारने पहुंचे 8 पुलिस वालों की हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने विकास दुबे के पड़ोसी सुरेश वर्मा, विकास के घर में रहनेवाली नौकरानी रेखा अग्निहोत्री और विकास की बहू क्षमा दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, विकसा दुबे की तलाश जारी है।

पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें विकास के पड़ोसी सुरेश वर्मा पर आरोप है कि जब पुलिस वालों पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू की उस वक्त वह जोर-जोर से चिल्लाकर अपराधियों की हौसलाअफजाई कर रहा था और पुलिसवालों के लोकेशन की जानकारी अपराधियों को दे रहा था। ठीक इसी तरह नौकरानी रेखा अग्निहोत्री और क्षमा दुबे ने भी गोलियों की बौछार से छिपे पुलिसवालों की जानकारी अपराधियों को दी जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। इन तीनों को पुलिस ने धारा 120 बी के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि दो और तीन जुलाई की मध्य रात्रि को चौबेपुर पुलिस थाने के अंतर्गत दिकरू गांव में पुलिस का दल आदतन अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार करने जा रहा था। उसी दौरान विकास के घर के पास जेसीबी लगाकर रास्ता रोक दिया गया था। पुलिसवाले अपनी गाड़ी से उतरकर जैसे ही जेसीबी क्रॉस कर विकास के घर की ओर बढ़े अचानक गोलियों की बौछार शुरू हो गई।  इमारत की छत से पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई जिसमें पुलिस उपाधीक्षक एस पी देवेंद्र मिश्रा, तीन उप निरीक्षक और चार कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। विकास दुबे के खिलाफ करीब 60 आपराधिक मामले चल रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: पूर्व DSP देविंदर सिंह के खिलाफ एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट, पाक उच्चायोग के संपर्क में था

बता दें कि विकास दुबे कानपुर का हिस्ट्रीशीटर है और इसके ऊपर 60 मुकदमे दर्ज है। विकास दुबे इससे पहले भी थाने में घुसकर राज्यमंत्री और पुलिस कर्मी सहित कई लोगों की हत्या कर चुका है। विकास दुबे की तलाश जारी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत