1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. शराब बिक्री को लेकर यूपी की योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

शराब बिक्री को लेकर यूपी की योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2020 05:48 pm IST,  Updated : May 03, 2020 06:08 pm IST

सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ शराब बिक्री की अनुमति दी है। एक दुकान पर एकबार में एकसाथ सिर्फ 5 लोग खड़े होकर शराब खरीद सकेंगे।

Liquor Shops- India TV Hindi
Representational image Image Source : FILE

लखनऊ. सोमवार से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। तीसरे चरण में शराब बिक्री को लेकर यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कल से राज्य में शराब ब्रिकी को अनुमति दे दी गई है। राज्य में हॉटस्पॉट के कंटेंमेंट जोन को छोड़कर हर जोन में शराब की दुकानें खोली जा सकेंगी। शराब की दुकानें सुबह 10 से शाम 7 बजे तक खोली जा सकेंगी।

सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ शराब बिक्री की अनुमति दी है। एक दुकान पर एकबार में एकसाथ सिर्फ 5 लोग खड़े होकर शराब खरीद सकेंगे। हालांकि सरकार ने अभी होटल और रेस्टोरेंट के बार में शराब बिक्री की छूट नहीं दी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत