1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय बने उत्तर प्रदेश BJP के नए अध्यक्ष

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय बने उत्तर प्रदेश BJP के नए अध्यक्ष

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 31, 2017 09:25 pm IST,  Updated : Aug 31, 2017 09:27 pm IST

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस आशय का पत्र जारी किया जिसमें कहा गया है कि उनकी (पांडे की) नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

mahendra nath pandey- India TV Hindi
mahendra nath pandey

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस आशय का पत्र जारी किया जिसमें कहा गया है कि उनकी (पांडे की) नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

चंदौली से भाजपा सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय इस समय केंद्र में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री भी हैं। दरअसल विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश में उपमुख्मंत्री बनाया गया था और इसके बाद से ही नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश थी। पांडेय को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ऐसे समय में बनाया गया है जब केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द ही फेरबदल होने की अटकलें हैं। ऐसे में पार्टी अगर एक व्यक्ति, एक पद के विचार को पार्टी आगे बढ़ाती है, तो पांडेय को मंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है।

59 वर्षीय पांडेय पूर्व में उप्र भाजपा के महामंत्री, उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुके है। बिहार की सीमा से लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली से पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतने वाले पांडेय को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ब्राहमण मतदाताओं को रिझाने के लिए पिछले साल जुलाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

पांडेय 1991 और 1996 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायक भी रह चुके है। वह 1997 में उप्र सरकार में राज्यमंत्री स्वंत्रत प्रभार आवास एवं शहरी विकास के पद पर रह चुके है। वह उप्र में 2000 से 2002 के बीच पंचायती राज्य मंत्री भी रहे हैं।

पांडेय छात्र जीवन में बनारस हिन्दू विश्विद्यालय के सचिव रहे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े रह चुके है। पांडेय निवर्तमान अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के स्थान पर प्रदेश के अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालेंगे। मौर्य वर्तमान समय में उप्र भाजपा अध्यक्ष के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद भी संभाल रहे है। उप्र भाजपा के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि पांडेय के अनुभव से पार्टी को प्रदेश में बहुत लाभ मिलेगा।

बहरहाल, केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अब ज्यादा दिन उन्हें दो-दो मंत्रालयों का भार संभालना होगा। जेटली के पास इस समय महत्वपूर्ण रक्षा विभाग भी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत