1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: बाहर से आए लोगों की लिस्ट में नाम डालने से नाराज सेना के जवान ने महिला को मारी गोली

UP: बाहर से आए लोगों की लिस्ट में नाम डालने से नाराज सेना के जवान ने महिला को मारी गोली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 05:58 pm IST

मैनपुरी जिले के कुर्रा इलाके के अलीपुर गांव में सेना के एक जवान ने एक महिला को कथिततौर पर गोली मार दी।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

मैनपुरी (उप्र): मैनपुरी जिले के कुर्रा इलाके के अलीपुर गांव में सेना के एक जवान ने एक महिला को कथिततौर पर गोली मार दी। दरअसल महिला के रिश्तेदार ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए बाहर से आए लोगों की सूची में सैनिक और उसके परिवार का नाम शामिल किया था।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को सेना का जवान शैलेंद्र अपने भाई विजेंद्र और दो अन्य के साथ हथियारों के साथ विनय यादव और राजगर सेवक के घर में घुस गया और हंगामा करने लगा। इन लोगों ने कोलकाता से लौटे शैलेन्द्र और उसके परिवार का नाम बाहर से आए लोगों की सूची में डाल दिया था जिससे वह नाराज था। जब शैलेंद्र और उसके साथी विनय के साथ मारपीट करने लगे तो विनय का भाई दिनेश, भाभी संध्या (36) और उसका रिश्तेदार समोद विनय को बचाने के लिए पहुंचे लेकिन इस दौरान शैलेंद्र ने अपनी रायफल से गोली चला दी जिससे संध्या की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि कुररा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। विनय यादव ग्राम पंचायत अधिकारी के निर्देश पर उन लोगों की सूची बना रहा था जो कि अन्य जिलों से गांव वापस आए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत