1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP में बड़ा रेल हादसा टला, एक ही ट्रैक पर आ गईं 3 सुपरफास्ट ट्रेनें

UP में बड़ा रेल हादसा टला, एक ही ट्रैक पर आ गईं 3 सुपरफास्ट ट्रेनें

 Reported By: IANS
 Published : Sep 26, 2017 07:44 pm IST,  Updated : Sep 26, 2017 07:44 pm IST

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में मंगलवार को एक ही ट्रैक पर दुरंतो एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस और महाबोधि एक्सप्रेस आ गईं। समय रहते गलती को पकड़ लिया गया और एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया

trains on same track- India TV Hindi
trains on same track

इलाहाबाद/कानपुर: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में मंगलवार को एक ही ट्रैक पर दुरंतो एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस और महाबोधि एक्सप्रेस आ गईं। समय रहते गलती को पकड़ लिया गया और एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया। रेलवे के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

प्रत्यदर्शियों का कहना है कि तीनों ट्रेनों की एक दूसरे से दूरी करीब 100 मीटर थी।

कानपुर सेंट्रल के स्टेशन मास्टर आर.पी.एन. त्रिवेदी ने बताया कि उस ट्रैक पर सबसे पहले दुरंतो एक्सप्रेस, आनंदविहार एक्सप्रेस और फिर महाबोधि एक्सप्रेस आई। इलाहाबाद क्रॉसिंग पर दुरंतो एक्सप्रेस के सामने साइकिल रिक्शा आ गया। चालक ने फौरन इमरजेंसी ब्रेक लगाया। उस वक्त ट्रेन की स्पीड कम थी।"

त्रिवेदी ने बताया कि ट्रेन ऑटो सिग्नल की वजह से रुक गई। उसी ट्रैक पर हटिया-आनंद विहार और महाबोधि एक्सप्रेस आ रही थीं। दुरंतो के रुक जाने की वजह से महाबोधि और हटिया-आनंद एक्सप्रेस को ऑटो सिग्नल मिला और वे भी रुक गईं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत