1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. छेड़छाड़ करने के आरोपी की कर दी पिटाई, मुंह काला कर गधे पर बैठाया

छेड़छाड़ करने के आरोपी की कर दी पिटाई, मुंह काला कर गधे पर बैठाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2020 01:40 pm IST,  Updated : Dec 30, 2020 01:40 pm IST

बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में छेड़छाड़ के एक आरोपी को मुंह काला करके गधे पर बैठा कर पूरे गांव में घुमाया गया

छेड़छाड़ करने के...- India TV Hindi
छेड़छाड़ करने के आरोपी की कर दी पिटाई, मुंह काला कर गधे पर बैठाया  Image Source : PTI/FILE

बदायूं। बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में छेड़छाड़ के एक आरोपी को मुंह काला करके गधे पर बैठा कर पूरे गांव में घुमाया गया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात गांव का ही रहने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति एक महिला के घर में घुस गया और उसने उससे कथित रूप से छेड़छाड़ की। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा शोर मचाने पर पीड़िता के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नाराज परिजनों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसका मुंह काला करके उसे गधे पर बैठाया और पूरे गांव में घुमाया। इसी बीच, किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए फौरन कार्रवाई की और मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक शंकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत