1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Lockdown में मायके नहीं भेजे जाने से परेशान विवाहिता ने की खुदकुशी

Lockdown में मायके नहीं भेजे जाने से परेशान विवाहिता ने की खुदकुशी

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 17, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 07:54 pm IST

यूपी के गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी क्षेत्र के कस्बा दादरी में रहने वाली एक विवाहिता ने लॉक डाउन के दौरान मायके जाने से मना करने पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Suicide- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

नोएडा. यूपी के गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी क्षेत्र के कस्बा दादरी में रहने वाली एक विवाहिता ने लॉक डाउन के दौरान मायके जाने से मना करने पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने आज बताया, “कस्बा दादरी में रहने वाली हेमलता (22) पत्नी अमित कश्यप 16 मार्च को पलवल स्थित अपने मायके से दादरी आई थी। इसी बीच कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन हो गया। हेमलता अपने पति से बार-बार मायके जाने के लिए कह रही थी लेकिन बंद की वजह से उसका पति उसे मायके लेकर नहीं गया। इस बात से परेशान हेमलता ने शुक्रवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।”

डीसीपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत