1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मस्जिदों में नमाज को लेकर मौलाना खालिद रशिद ने जारी की एडवाइजरी, जानिए प्रमुख बातें

मस्जिदों में नमाज को लेकर मौलाना खालिद रशिद ने जारी की एडवाइजरी, जानिए प्रमुख बातें

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 01, 2020 07:20 pm IST,  Updated : Jun 01, 2020 07:20 pm IST

जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, लोगों से कहा गया है कि मस्जिद में किसी भी समय भीड़ ने जमा होने दें। 10 साल से कम उम्र के बच्चे और 65 साल से अधिक आयु वाले मस्जिद न आए और घर पर ही नमाज अदा करें। 

jama Masjid- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

लखनऊ. मस्जिदों में नमाज को लेकर मौलाना खालिद रशिद ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक 8 जून से धर्मस्थल खुलेंगे, इस सिलसिले में 15 दिन तक हालात का जायजा लिया जाएगा और अगर कोई तबदीली होगी तो दोबारा एडवाइजरी जारी की जा सकती है।

जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, लोगों से कहा गया है कि मस्जिद में किसी भी समय भीड़ ने जमा होने दें। 10 साल से कम उम्र के बच्चे और 65 साल से अधिक आयु वाले मस्जिद न आए और घर पर ही नमाज अदा करें। एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि मस्जिद में सिर्फ नमाज जमाअत के साथ अदा की जाए। सुन्नतें और नफल अपने-अपने घर पर अदा करें।

इसके अलावा यह स्पष्ट किया गया है कि हर समय की नमाज के लिए हर मस्जिद में 4 जमाअते अलग-अलग 15-15 मिनट के अंतर के साथ अदा की जाएं। हर नमाज की पहली अमाअत अव्वल समय में ही अदा कर ली जाए ताकि बाद की जमाअतों में कोई परेशानी न हो। जुमें की नमाज को लेकर एडवाइजरी में कह गया है कि जुमे की नमाज के लिए अलग-अलग 4 जमाअतों का एहतिमाम किया जाए, जुमे का खुतबा छोटा दिया जाए और उर्दू में तकरीर न की जाए। वुजू घर में ही करके जाएं। नमाज में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा-पूरा ख्याल रखा जाए और 2 नमाजियों के बीच में 6 फिट का फासला रखा जाए।

इसके अलावा एडवाइजरी में मस्जिद के कालीन और चटाइयों को हटाने के लिए कहा गया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि हर नमाज से पहले फर्श को फिनाइल या डिटॉल से साफ किया जाए और फर्श पर ही नमाज अदा की जाए। मस्जिद में रखी हुई टोपियों का इस्तेमाल न करें बल्कि अपनी टोपी खुद ले जाएं। मस्जिद में दाखिल होने या बाहर निकलते समय भीड़ न लगाएं और न ही किसी से गले मिलें और न हाथ मिलाएं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत