1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मथुरा: तेज आवाज में गाना बजाने वाले दुकानदार को पड़ोसी ने गोली मारी

मथुरा: तेज आवाज में गाना बजाने वाले दुकानदार को पड़ोसी ने गोली मारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2018 02:55 pm IST,  Updated : Apr 23, 2018 02:55 pm IST

विवार को सरकंड खेड़ा गांव में पुष्पेंद्र अपनी परचून की दुकान पर बैठा हुआ गाने सुन रहा था। पड़ोसी गीतम ने उसे धीमी आवाज में संगीत बजाने को कहा। इसपर दोनों में नोकझोंक हो गई...

representational image- India TV Hindi
representational image

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार को बलदेव थाना क्षेत्र के सरकंड खेड़ा गांव में एक युवक ने अक्सर तेज आवाज में गाना बजाने वाले पड़ोसी दुकानदार को गोली मार दी। गांव वालों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

थाना बलदेव के प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया, ‘‘रविवार को सरकंड खेड़ा गांव में पुष्पेंद्र (16) अपनी परचून की दुकान पर बैठा हुआ गाने सुन रहा था। पड़ोसी गीतम ने उसे धीमी आवाज में संगीत बजाने को कहा। इसपर दोनों में नोकझोंक हो गई। पुष्पेंद्र ने संगीत की आवाज कम नहीं की, इससे नाराज गीतम घर से तमंचा निकाल लाया और गोली चला दी।’’

शर्मा ने बताया कि गोली लगने से पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। इस बीच गांव वालों ने गीतम को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

उन्होंने बताया कि गीतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत