1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. क्या यूपी चुनाव के लिए BSP और ओवैसी करेंगे गठबंधन? मायावती ने कही ये बात

क्या यूपी चुनाव के लिए BSP और ओवैसी करेंगे गठबंधन? मायावती ने कही ये बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2021 08:41 am IST,  Updated : Jun 27, 2021 01:36 pm IST

उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती ने आज एकबार फिर ओवैसी की पार्टी के साथ बसपा के गठबंधन को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लगा दिया।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती ने आज एकबार फिर ओवैसी की पार्टी के साथ बसपा के गठबंधन को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लगा दिया। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बसपा यूपी और उत्तराखंड का चुनाव अकेले ही लड़ेगी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मीडिया के एक न्यूज चैनल में कल से यह खबर प्रसारित की जा रही है कि यूपी में आगामी विधानसभा आमचुनाव औवेसी की पार्टी AIMIM  व  बीएसपी मिलकर लड़ेगी। यह खबर पूर्णतः गलत, भ्रामक व तथ्यहीन है। इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है तथा बीएसपी इसका जोरदार खण्डन करती है।"

मायावती ने अगले ट्वीट में कहा, "वैसे इस सम्बन्ध में पार्टी द्वारा फिरसे यह स्पष्ट किया जाता है कि पंजाब को छोड़कर, यूपी व उत्तराखण्ड प्रदेश में अगले वर्ष के प्रारंभ में होने वाला विधानसभा का यह आमचुनाव बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ कोई भी गठबन्धन करके नहीं लड़ेगी अर्थात् अकेले ही लड़ेगी।"

उन्होंने कहा कि बीएसपी के बारे में इस किस्म की मनगढ़न्त व भ्रमित करने वाली खबरों को खास ध्यान में रखकर ही अब बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र को बीएसपी मीडिया सेल का राष्ट्रीय कोओर्डिनेटर बना दिया गया है। मायावती ने आगे कहा कि किसी भी खबर की पुष्टि के लिए सतीश चंद मिश्र से सही जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत