1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: मेरठ और सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पर गिरी गाज, पद से हटाए गए

Coronavirus: मेरठ और सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पर गिरी गाज, पद से हटाए गए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2020 11:12 pm IST,  Updated : May 14, 2020 11:12 pm IST

उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण कंट्रोल नहीं हो पा रहा है, उन जिलों के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई का काम जारी है।

Coronavirus: मेरठ और सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पर गिरी गाज, पद से हटाए गए- India TV Hindi
Coronavirus: मेरठ और सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पर गिरी गाज, पद से हटाए गए Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण कंट्रोल नहीं हो पा रहा है, उन जिलों के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई का काम जारी है। इसी कड़ी में अब मेरठ मेडिकल कॉलेज और सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को उनके पद से हटा दिया गया है। इससे पहले आगरा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को भी हटाया गया था।

मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आरसी गुप्ता को हटाकर कम्युनिटी मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ एसके गर्ग को कार्यवाहक प्रिंसिपल बनाया गया है। वहीं, सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अरविंद त्रिवेदी को हटाकर डॉ मरतोलिया को यह पद दिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत