1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मेरठ: भतीजी से प्रेम प्रसंग में रोड़ा बने बड़े भाई को मार डाला, अधजला शव बरामद

मेरठ: भतीजी से प्रेम प्रसंग में रोड़ा बने बड़े भाई को मार डाला, अधजला शव बरामद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2018 04:28 pm IST,  Updated : Dec 29, 2018 04:28 pm IST

मृतक की बड़ी बेटी ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले उसकी बहन और चाचा ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया था। जिसको लेकर परिवार में झगड़ा भी हुआ था।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के परतापुर क्षेत्र में एक युवक ने भतीजी के साथ कथित प्रेम संबंधों को लेकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस ने मृतक का अधजला शव बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की बेटी और छोटे भाई ने वारदात को अंजाम दिया और वे फरार हो गए। आरोपी चाचा-भतीजी के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध था।

जिला पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मृतक की बड़ी बेटी ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले उसकी बहन और चाचा ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया था। जिसको लेकर परिवार में झगड़ा भी हुआ था।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत