1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा के पिता पंचतत्व में हुए विलीन, शुक्रवार रात को हुआ था निधन

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा के पिता पंचतत्व में हुए विलीन, शुक्रवार रात को हुआ था निधन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2021 09:41 pm IST,  Updated : Jan 09, 2021 09:41 pm IST

शनिवार की दोपहर करीब एक बजे सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में मंत्री सुरेश राणा के पिता ठाकुर रणवीर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा के पिता पंचतत्व में हुए विलीन, शुक्रवार रात को हुआ था निधन- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा के पिता पंचतत्व में हुए विलीन, शुक्रवार रात को हुआ था निधन Image Source : TWITTER/@AMANHTSML

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा के पिता रणबीर सिंह राणा का निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। वे कुछ समय से बीमार थे। सुरेश राणा ने बताया, ‘‘मेरे पिता का शुक्रवार की रात शामली जिले के थाना भवन में निधन हो गया।’’ उन्होंने बताया कि शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

शनिवार की दोपहर करीब एक बजे सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में मंत्री सुरेश राणा के पिता ठाकुर रणवीर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। ठाकुर रणवीर सिंह के पोते और दूसरे नंबर के पुत्र नरेश राणा के बेटे अर्जुन राणा ने उन्हें मुखाग्नि दी और वह पंचतत्व में विलीन हो गए। बता दें कि रणवीर सिंह राणा के पांच बेटे और एक बेटी है।

इससे पहले अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए मंत्री सुरेश राणा ने ट्वीट में लिखा था, "बड़े दुःख के साथ सूचित कर रहा हूँ कि मेरे पूज्यनीय पिता श्री रणवीर सिंह जी का निधन हो गया है। कठोर परिस्थिति हो या संघर्ष के दिन जीवन के हर पथ पर मुझे सम्बल और आशीष देने वाले थे।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कोरोना वायरस को देखते हुए ही लोगों से अपने घरों से ही अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था, "आप सभी सभी से आग्रह है कि कोरोना महामारी को देखते हुए दुःख की इस घड़ी में अपने घर से ही पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना व शोक व्यक्त करें।"

भाजपा के कई नेताओं ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मौत पर दुख जताया। सीएम योगी ने ट्वीट में लिखा, "उत्तर प्रदेश सरकार में मेरे सहयोगी व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश राणा जी के पूज्य पिता जी श्री रणवीर सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है।"

सीएम योगी ने ट्वीट में आगे लिखा, "प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत