1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में BJP नेता से बदमाशों ने छिना मोबाइल फोन

नोएडा में BJP नेता से बदमाशों ने छिना मोबाइल फोन

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2020 02:01 pm IST,  Updated : Dec 05, 2020 02:01 pm IST

नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के अगाहपुर गांव के पास एक स्थानीय भाजपा नेता से शनिवार सुबह बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया...

नोएडा में BJP नेता से...- India TV Hindi
नोएडा में BJP नेता से बदमाशों ने छिना मोबाइल फोन Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के अगाहपुर गांव के पास एक स्थानीय भाजपा नेता से शनिवार सुबह बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अगाहपुर गांव में रहने वाले देव चौधरी ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह अपने कुत्ते को घुमाने के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी अगाहपुर गांव के सामने शनि मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज कराई गई है और थाना सेक्टर 39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 18 स्थित डीएलएफ मॉल के पास बदमाशों ने एक महिला की सोने की चेन लूट ली।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत