1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. देखिए कैसे सरेबाजार मदारी का सांप छीन ले भाग बंदर, 24 घंटे में वीडियो वायरल

देखिए कैसे सरेबाजार मदारी का सांप छीन ले भाग बंदर, 24 घंटे में वीडियो वायरल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2018 08:13 pm IST,  Updated : Oct 29, 2018 09:44 pm IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। एक दिलचस्प घटनाक्रम में बांकेबिहारी मंदिर के निकट एक संपेरे के हाथ से एक बंदर सांप छीनकर भाग गया।

Monkey snatches snake from charmer at Vrindavan temple, Uttar Pradesh- India TV Hindi
Monkey snatches snake from charmer at Vrindavan temple, Uttar Pradesh

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। एक दिलचस्प घटनाक्रम में बांकेबिहारी मंदिर के निकट एक संपेरे के हाथ से एक बंदर सांप छीनकर भाग गया। बांके बिहारी मंदिर के गेट संख्या चार पर बंदर द्वारा सांप को छीनकर ले जाने की पूरी घटना वहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इस विडियों को मंदिर प्रशासन से जुड़े किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर डाल दिया तो 24 घण्टे में ही वह वीडियो फुटेज वायरल हो गया। बंदरों के आतंक पर मथुरा-वृन्दावन नगर निगम आयुक्त समीर वर्मा का कहना है कि बंदरों से मुक्ति का अभी तक कोई व्यवहारिक निदान नहीं निकला है।

यह भी देखें- कैसे साथी को बचाने के लिए जान पर खेल गया बंदर

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत