1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना जतायी

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना जतायी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 20, 2020 06:49 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 06:49 pm IST

अगले तीन दिन तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कहा है कि 21 जुलाई को पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

more rain expected in next three days in uttar pradesh । उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, मौसम व- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI (FILE)

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही हल्की से तेज बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान लगाया है। प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को हल्की से तेज बारिश हुयी। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाको में कुछ स्थानों पर अधिक तो अन्य कुछ स्थानों पर बहुत अधिक बारिश दर्ज की गयी।

इस बीच विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन दिन तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कहा है कि 21 जुलाई को पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी प्रकार 22 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश होगी जबकि पश्चिमी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने कहा है कि 23 जुलाई को भी कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत