1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुलायम सिंह यादव 82 साल के हुए, मुख्यमंत्री योगी ने दी जन्मदिन की बधाई

मुलायम सिंह यादव 82 साल के हुए, मुख्यमंत्री योगी ने दी जन्मदिन की बधाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 22, 2020 10:54 am IST,  Updated : Nov 22, 2020 10:54 am IST

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने रक्तदान शिविर लगाया और स्थानीय अस्पतालों में फल वितरित किए। दिग्गज नेता के जश्न में भाग लेने की संभावना नहीं है क्योंकि वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

Mulayam Singh Yadav birthday । मुलायम सिंह यादव 82 साल के हुए, मुख्यमंत्री योगी ने दी जन्मदिन की बधा- India TV Hindi
Mulayam Singh Yadav birthday । मुलायम सिंह यादव 82 साल के हुए, मुख्यमंत्री योगी ने दी जन्मदिन की बधाई Image Source : TWITTER/ANI

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव रविवार को अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर उन्हें फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। भले ही महामारी के मद्देनजर इस अवसर पर कोई औपचारिक समारोह नहीं हो रहा है, फिर भी राज्य की राजधानी में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए होर्डिग्स लगाए गए हैं।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने रक्तदान शिविर लगाया और स्थानीय अस्पतालों में फल वितरित किए। दिग्गज नेता के जश्न में भाग लेने की संभावना नहीं है क्योंकि वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनके छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपीएल) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस अवसर को सादगी से मनाने के लिए कहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत