1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आजम खान के समर्थन में आए मुलायम सिंह यादव, कहा प्रधानमंत्री से करेंगे बात

आजम खान के समर्थन में आए मुलायम सिंह यादव, कहा प्रधानमंत्री से करेंगे बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2019 02:12 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 02:12 pm IST

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने अपनी पार्टी के नेता आजम खान के समर्थन में आ गए हैं

Mulayam Singh Yadav comes in support of Azam Khan- India TV Hindi
Mulayam Singh Yadav comes in support of Azam Khan

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने अपनी पार्टी के नेता आजम खान के समर्थन में आ गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने आजम खान के खिलाफ कई मुकद्दमे दर्ज किए हुए हैं और राज्य सरकार की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए मुलायम सिंह यादव ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध से उठाया गया कदम बताया है। आजम खान के समर्थन में मंगलवार को मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आजम के खिलाफ लगाए आरोपों को गलत बताया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आजम खान के लिए मुलायम सिंह यादव भावुक भी दिखे और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से भी मिलेंगे। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन करेंगे और वे खुद भी आंदोलन में शामिल रहेंगे।

आजम खान के ऊपर दर्ज मुकद्दमों पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आजम ने चंदे से भीख मांगकर यूनिवर्सिटी बनाई और राज्य सरकार ने आजम की सारी जिंदगी की मेहनत 2 बीघा जमीन के लिए 27-28 गंभीर मुकद्दमे दर्ज कर दिए। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आजम खान के खिलाफ अगर कुछ भी गलत हुआ तो वे बर्दास्त नहीं करेंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत