1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: एमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल सुपरवाइजर ने की आत्महत्या

नोएडा: एमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल सुपरवाइजर ने की आत्महत्या

 Reported By: PTI
 Published : Apr 18, 2019 04:21 pm IST,  Updated : Apr 18, 2019 04:21 pm IST

जिले के सेक्टर 125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University) में काम करने वाले एक हॉस्टल सुपरवाइजर ने बृहस्पतिवार को तड़के सेक्टर 96 में एक पेड़ से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

नोएडा: जिले के सेक्टर 125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University) में काम करने वाले एक हॉस्टल सुपरवाइजर ने बृहस्पतिवार को तड़के सेक्टर 96 में एक पेड़ से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने बताया कि सेक्टर 36 में रहने वाले मोहनन (55 वर्ष) सेक्टर 125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 96 के ग्रीन बेल्ट में स्थित एक पेड़ से फंदा लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

एक अन्य घटना में, थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 9 में रहने वाले अशोक मंडल (26 वर्ष) ने कल रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत