1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गौतमबुद्ध नगर में Coronavirus के 6 नए केस, संक्रमण से एक और मरीज की मौत

गौतमबुद्ध नगर में Coronavirus के 6 नए केस, संक्रमण से एक और मरीज की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : May 12, 2020 07:35 pm IST,  Updated : May 12, 2020 07:35 pm IST

गौतम बुद्ध नगर जिले में मंगलवार को कोविड-19 की आई टेस्ट रिपोर्ट में छह लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, वहीं ग्रेटर नोएडा में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई।

गौतमबुद्ध नगर में Coronavirus के 6 नए केस, संक्रमण से एक और मरीज की मौत- India TV Hindi
गौतमबुद्ध नगर में Coronavirus के 6 नए केस, संक्रमण से एक और मरीज की मौत Image Source : PTI

नोएडा: गौतम बुद्ध नगर जिले में मंगलवार को कोविड-19 की आई टेस्ट रिपोर्ट में छह लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, वहीं ग्रेटर नोएडा में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को 57 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आई, इसमें छह मरीज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, जबकि 51 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

उन्होंने बताया कि 60 वर्षीय एक व्यक्ति ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे, उनकी कोविड-19 संक्रमण होने की वजह से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित छह लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि जनपद में अब कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 230 हो गई है, जबकि 141 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचार के बाद ठीक हो कर घर जा चुके हैं। 87 मरीजों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि 484 लोगों को पृथक-वास में रखा गया है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अब तक 4251 लोगों का कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत