1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गौतमबुद्ध नगर में Coronavirus के चार नए केस, 9 महीने का बच्चा भी संक्रमित

गौतमबुद्ध नगर में Coronavirus के चार नए केस, 9 महीने का बच्चा भी संक्रमित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 20, 2020 06:10 pm IST,  Updated : May 20, 2020 06:10 pm IST

गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को कोरोना वायरस के 4 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 293 हो गई।

गौतमबुद्ध नगर में Coronavirus के चार नए केस, 9 महीने का बच्चा भी संक्रमित- India TV Hindi
गौतमबुद्ध नगर में Coronavirus के चार नए केस, 9 महीने का बच्चा भी संक्रमित Image Source : PTI

नोएडा (उत्तर प्रदेश): गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को कोरोना वायरस के 4 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 293 हो गई। बुधवार को सामने आए पॉजिटिव लोगों में सेक्टर-78 निवासी एक 68 वर्षीय बुजुर्ग, गांव फलेदा रबुपुरा, जेवर का एक 9 महीने का बच्चा, सेक्टर-110 के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग और सेक्टर-15 की रहने वाली एक 27 वर्षीय युवती शामिल है।

यह जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मीडिया बुलेटिन जारी करके दी गई है। बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार को जिले में कोई मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ। ऐसे में अभी तक कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 207 ही है जबकि जिले में कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के कुल 81 एक्टिव केस हैं। यहां अभी तक 14 लोगों को क्रॉस नोटिफाइड किया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत