1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में Coronavirus के 17 नए केस, कुल मामलों की संख्या 470 हुई

नोएडा में Coronavirus के 17 नए केस, कुल मामलों की संख्या 470 हुई

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 01, 2020 08:18 pm IST,  Updated : Jun 01, 2020 08:18 pm IST

जनपद गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोविड-19 के 17 नये मामले सामने आये। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।

नोएडा में Coronavirus के 17 नए केस, कुल मामलों की संख्या 470 हुई- India TV Hindi
नोएडा में Coronavirus के 17 नए केस, कुल मामलों की संख्या 470 हुई Image Source : PTI

नोएडा: जनपद गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोविड-19 के 17 नये मामले सामने आये। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। 11 मरीजों को आज ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को कोविड-19 की आयी जांच रिपोर्ट में जनपद गौतमबुद्ध नगर के 17 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अब कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 474 हो गई है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के सात मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 312 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वहीं 153 मरीज यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि 11 मरीजों को आज ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत