1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने की बात, नोएडा के डीएम सुहास भी टीम में शामिल

टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने की बात, नोएडा के डीएम सुहास भी टीम में शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2021 11:03 am IST,  Updated : Aug 18, 2021 05:59 pm IST

सुहास विश्व के तीसरे नंबर के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और उन्होंने वर्ष 2016 में बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था।

टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने जा रहे नोएडा के डीएम सुहास, पीएम मोदी करेंगे बात- India TV Hindi
टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने जा रहे नोएडा के डीएम सुहास, पीएम मोदी करेंगे बात Image Source : FACEBOOK/SUHASLY

नई दिल्ली: टोक्यो पैरालंपिक खेलों के बैडमिंटन स्पर्धा में नोएडा के डीएम सुहास एल यतिराज भी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करनेवाले खिलाड़ियों से बात की। सुहास विश्व के तीसरे नंबर के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और उन्होंने वर्ष 2016 में बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। इससे पूर्व सुहास ने एक इंटरव्यू में कहा था वह देश के लिए पदक जीतने का हर संभव प्रयास करेंगे।

सुहास ने कहा कि उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी प्रशासनिक सेवा है। कोविड काल में वह जनपद वासियों की सेवा में हरसंभव तत्पर रहेंगे और इन खेलों के लिए रात के वक्त वह अपना अभ्यास जारी रखेंगे। 

उन्होंने कहा, ‘‘पैरा ओलंपिक में मेडल लेना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन मैं विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान का खिलाड़ी हैं, जिसकी वजह से पदक जीतने को लेकर मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।’’ उन्होंने इस दौरान कहा, ‘‘मैं देश के सभी माता पिता से अपील करता हूँ कि वे अपने दिव्यांग बच्चों का समुचित ध्यान रखें। उन्हें खेल-कूद, पढ़ाई या वे जो भी करना चाहते हैं उसमें उनका समर्थन करें। मेरे दिवंगत पिता ने मुझ पर भरोसा किया, जिसके कारण आज मैं खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर पा रहा हूं।’’ 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत