1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा के सेक्टर 62 में एनकाउंटर, चार बदमाश घायल, हथियार बरामद

नोएडा के सेक्टर 62 में एनकाउंटर, चार बदमाश घायल, हथियार बरामद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 27, 2020 09:35 am IST,  Updated : Oct 27, 2020 10:23 am IST

नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में चार बदमाश घायल हो गए हैं। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

encounter- India TV Hindi
नोएडा के सेक्टर 62 में एनकाउंटर, चार बदमाश घायल, हथियार बरामद Image Source : INDIA TV

नोएडा:  नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में चार बदमाश घायल हो गए हैं। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों में से चार बदमाशों ने बहुचर्चित अक्षय कालरा हत्याकांड को अंजाम दिया था। इन बदमाशों के पास से अक्षय से लूटी गई क्रेटा, एक पिस्टल और तीन तमंचे बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ सेक्टर 62 के गोलचक्कर के पास हुई। फरार बदमाशों को पकड़ने के बाद पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। चार बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत