1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. VIDEO: नोएडा में खड़ी बसों में लगी आग, नष्ट हो गईं 3 बसें

VIDEO: नोएडा में खड़ी बसों में लगी आग, नष्ट हो गईं 3 बसें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2021 06:05 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 06:05 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार को खड़ी बसों में भीषण आग लग गई। आग से 3 बसें जलकर नष्ट हो गईं।

नोएडा में खड़ी बसों में लगी आग, नष्ट हो गईं 3 बसें- India TV Hindi
नोएडा में खड़ी बसों में लगी आग, नष्ट हो गईं 3 बसें Image Source : TWITTER

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार को खड़ी बसों में भीषण आग लग गई। आग से 3 बसें जलकर नष्ट हो गईं। थाना सेक्टर-24 नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत एडोब चौराहे के पास स्पाइस मॉल के पास खाली पड़े मैदान में खड़ी 03 बसों में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी जिसको तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझा दिया गया है। हालांकि, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

नोएडा के सेक्टर 21 स्पाइस मॉल के पीछे ग्राउंड में खड़ी 3 बसों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण स्प्ष्ट नहीं हो पा आया है। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग बुझा दी है। इससे पहले गुरुवार सुबह नोएडा के सेक्टर- 7 में एक म्यूजिक कंपनी के दफ्तर में भी आग लगने की खबर सामने आई थी। सुबह सात बजकर 30 मिनट पर लगी आग पर तीन घंटे बाद 10 बजे काबू पाया गया। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए लगी रहीं। आग से जान का नुकसान होने की खबर नहीं है। माल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत