1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: स्कूल की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, स्कूल मालिक और जेसीबी चालक अरेस्ट

नोएडा: स्कूल की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, स्कूल मालिक और जेसीबी चालक अरेस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 20, 2018 03:55 pm IST,  Updated : Dec 20, 2018 03:55 pm IST

सोमवार को सलारपुर गांव के खेमचंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल की दीवार गिर जाने से दो बच्चों की मौत हो गई थी।

noida school wall collapse- India TV Hindi
noida school wall collapse

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर 49 में एक स्कूल की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्कूल के मालिक और जेसीबी चालक को गिरफ्तार किया। सोमवार को सलारपुर गांव के खेमचंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल की दीवार गिर जाने से दो बच्चों की मौत हो गई थी।

पुलिस उपाधीक्षक नगर श्वेताभ पांडे ने बताया कि 17 दिसंबर को थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सलारपुर गांव में स्थित के एम पब्लिक स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से विवेक, भूपेंद्र, आकाश, नैतिक, ऋषु समेत पांच छात्र मलबे में दब गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पांचों छात्रों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उपचार के दौरान विवेक और भूपेंद्र की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि स्कूल के पड़ोस में ही देशराज के प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा था। वहां जेसीबी से मिट्टी डाली जा रही थी और इसी कारण स्कूल की दीवार गिरी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना सेक्टर 49 में स्कूल के मालिक अमित भाटी, प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, देशराज, जेसीबी चालक सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्कूल के मालिक अमित भाटी और जेसीबी चालक मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी अन्य लोगों की पुलिस तलाश जारी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत