1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: किशोरी से सगे चाचा ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

नोएडा: किशोरी से सगे चाचा ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

 Reported By: PTI
 Published : Apr 28, 2019 10:46 pm IST,  Updated : Apr 28, 2019 10:46 pm IST

जनपद के थाना जारचा क्षेत्र के अटारी गांव में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके सगे चाचा ने कई माह तक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी तब हुई जब किशोरी गर्भवती हो गई।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

नोएडा: जनपद के थाना जारचा क्षेत्र के अटारी गांव में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके सगे चाचा ने कई माह तक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी तब हुई जब किशोरी गर्भवती हो गई। उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के अटारी गांव में रहने वाली किशोरी की तबीयत अचानक खराब हो गई। किशोरी की नानी ने उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, वहां पर जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है।

एसपी ने बताया कि किशोरी की नानी ने जब उससे पूछा, तो उसने बताया कि उसके साथ उसका चाचा कई माह से बलात्कार कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आज थाना जारचा में किशोरी की नानी ने मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत