1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. एनटीपीसी ने हादसे के बाद ऊंचाहार थर्मल स्टेशन की एक यूनिट को बंद किया

एनटीपीसी ने हादसे के बाद ऊंचाहार थर्मल स्टेशन की एक यूनिट को बंद किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2017 11:04 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 11:04 pm IST

एनटीपीसी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्थित फिरोज गांधी ऊंचाहार थर्मल पावर स्टेशन में बुधवार को हुई दुर्घटना में 26 लोगों की मौत हो जाने के बाद संयंत्र की 500 मेगावाट की इकाई को बंद कर दिया है।

thermal power plant- India TV Hindi
thermal power plant Image Source : PTI

नई दिल्ली: बिजली निर्माता एनटीपीसी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्थित फिरोज गांधी ऊंचाहार थर्मल पावर स्टेशन में बुधवार को हुई दुर्घटना में 26 लोगों की मौत हो जाने के बाद संयंत्र की 500 मेगावाट की इकाई को बंद कर दिया है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बीएसई में दाखिल नियामकीय रिपोर्ट में कंपनी ने कहा, "रायबरेली में स्थित फिरोज गांधी ऊंचाहार थर्मल पावर स्टेशन की यूनिट 6 (500 मेगावॉट) को 1 नवंबर की शाम हुई दुर्घटना के बाद बंद कर दिया गया है, जबकि संयंत्र की बाकी पांचों इकाइयों का परिचालन सामान्य है।"

एनटीपीसी के बॉयलर में हुए विस्फोट से मरनेवालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 26 हो गई, जबकि सौ से ज्यादा श्रमिक चोट लगने और जलने के कारण घायल हैं। कंपनी की लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर स्थित ऊंचाहार संयंत्र में एक बॉयलर में हुए विस्फोट के बाद आग लग गई, जिसमें कई कर्मचारी फंस गए। चारों तरफ फैले धुआं और राख के गुबार के कारण राहत अभियान चलाने भी दिक्कतें आईं। 

कंपनी में ठेके पर काम करनेवाले कर्मियों ने गुरुवार को एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। उनका दावा है कि उन्होंने यूनिट 6 में किसी अनहोनी की चेतावनी पहले ही दे दी थी, क्योंकि भट्ठी के पास तापमान लगातार बढ़ रहा था। कर्मियों का कहना है कि प्रबंधन के अधिकारियों ने उनकी बात अनसुनी कर दी, जिस कारण इतना बड़ा हादसा हो गया। एनटीपीसी ने इस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, जबकि राज्य सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत