1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. महिला पत्रकार को अश्लील मेसेज भेजने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

महिला पत्रकार को अश्लील मेसेज भेजने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 22, 2020 07:32 am IST,  Updated : May 22, 2020 07:32 am IST

टेलीविजन जगत की एक महिला पत्रकार को फेसबुक व अन्य माध्यम से अश्लील मैसेज और फोटो भेजने के आरोप में थाना सूरजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Person arrested for sending obscene messages to female journalist- India TV Hindi
Person arrested for sending obscene messages to female journalist Image Source : PTI

नोएडा: टेलीविजन जगत की एक महिला पत्रकार को फेसबुक व अन्य माध्यम से अश्लील मैसेज और फोटो भेजने के आरोप में थाना सूरजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टैब आदि बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि मीडिया जगत की पत्रकार ने थाना सूरजपुर में 18 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके मोबाइल फोन व ईमेल एड्रेस पर अश्लील तस्वीरें भेज रहा है। 

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आज उक्त घटना को अंजाम देने वाले नोएन गिडयन को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से घटना में प्रयुक्त टेबलेट, मोबाइल का सिम, बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर सिम कार्ड हासिल किया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत