1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद में 21 साल के युवक ने 22वीं मंजिल से कूदकर दी जान

गाजियाबाद में 21 साल के युवक ने 22वीं मंजिल से कूदकर दी जान

 Reported By: IANS
 Published : Jul 28, 2020 10:21 am IST,  Updated : Jul 28, 2020 10:21 am IST

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सोमवार को एक 21 साल के युवक ने कथित तौर पर रिहायशी इमारत की 22वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना इंदिरापुरम इलाके की है।

Suicide- India TV Hindi
गाजियाबाद में 21 साल के युवक ने 22वीं मंजिल से कूदकर दी जान Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सोमवार को एक 21 साल के युवक ने कथित तौर पर रिहायशी इमारत की 22वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना इंदिरापुरम इलाके की है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या करने वाला शख्स अवसाद से पीड़ित था। उसने हालांकि किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।

एएसपी अंशू जैन ने बताया कि जब यह घटना घटी, तब मरहूम शख्स के परिजन घर पर ही मौजूद थे। जैन के मुताबिक उसी इमारत में रहने वाले लोगों ने इस घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

मारा गया युवक छात्र था और अपनी जान देने के लिए अपनी सोसाइटी की दूसरी इमारत की 22वीं मंजिल पर गया था। इस दौरान कई लोगों ने उसे इमारत बदलते देखा था।

शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लगता है। पुलिस हालांकि सभी कोण से मामले की जांच कर रही है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत