1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था पुलिसकर्मी, शख्स ने विरोध किया तो मार दी गोली

महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था पुलिसकर्मी, शख्स ने विरोध किया तो मार दी गोली

 Reported By: IANS
 Published : Dec 02, 2020 10:49 am IST,  Updated : Dec 02, 2020 10:49 am IST

उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक पुलिसकर्मी महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था और जब उसकी इस हरकत का एक शख्स ने विरोध किया तो उसने उसे गोली मार दी।

महिलाओं के साथ...- India TV Hindi
महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था पुलिसकर्मी, शख्स ने विरोध किया तो मार दी गोली Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक पुलिसकर्मी महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था और जब उसकी इस हरकत का एक शख्स ने विरोध किया तो उसने उसे गोली मार दी। घायल व्यक्ति किशनलाल को इलाज के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान सर्वेश के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गोंडा जिले में तैनात है।

यह घटना मंगलवार को कमालपुर गांव में घटी, जब नशे में धुत पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर महिलाओं के साथ छेड़खानी की। महिलाएं गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं। पुलिसकर्मी और उसके दोस्त सड़क पर शराब पी रहे थे और महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जब किशनलाल ने आपत्ति की, तो झगड़ा शुरू हो गया। विवाद हिंसक हो गया और पुलिसकर्मी ने किशनलाल को गोली मार दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत