1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मथुरा के मंदिर में रहनेवाली साध्वी से रेप, मंदिर के कर्मचारी पर आरोप

मथुरा के मंदिर में रहनेवाली साध्वी से रेप, मंदिर के कर्मचारी पर आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2017 11:31 pm IST,  Updated : Sep 14, 2017 11:31 pm IST

मथुरा के थाना बरसाना इलाके के राधा रानी मंदिर पर रहने वाली साध्वी देवी से रेप का मामला सामने आया है । घटना 11 सितंबर की रात की है।

rape- India TV Hindi
Rape

मथुरा के थाना बरसाना इलाके के राधा रानी मंदिर पर रहने वाली साध्वी देवी से रेप का मामला सामने आया है । घटना 11  सितंबर की रात की है। साध्वी के आरोपों के मुताबिक जब वह मंदिर में सो रही थी तभी मंदिर का कर्मचारी पहले तो उसके पास आया और कुछ बात करने लगा। कुछ समय बाद साध्वी किसी काम से जाकर लौट रही थी तो पीछे अचानक मंदिर का कर्मचारी आया और उसे उठाकर ले गया।

​साध्वी ने आरोप लगाया कि मंदिर के कर्मचारी ने उसके साथ रेप किया। साध्वी ने बताया कि वह राधाष्ठमी के दिन मंदिर में आई थी और तब से मंदिर में ही रह रही थी। साध्वी का आरोप है कि रेप करनेवाला युवक मंदिर में काम करता है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।  सीओ गोवर्धन जगबीर सिंह का कहना है कि एक महिला उड़ीसा प्रांत श्री राधा अष्टमी पर बरसाना आई थी तभी से यही मंदिर के आस पास रह रही थी । महिला ने शिकायत कान्हा बरसाने में दर्ज कराई थी उसके साथ मंदिर के दो कर्मचारियों ने दुराचार किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत